लेटेस्टशहर

धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस

गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन कर किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में युवा कवि कुशल कुशवाह ने अपने काव्य पाठ से अतिथियों एवं व्यापारियों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चौधरी ने किया। जीएसटी इंटेलीजेंस के एडिशनल कमिश्नर शेखर वर्मा ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि इमानदारी से व्यापार करने वाले व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उनकी जो भी समस्याएं हैं वह हमारे सामने ला सकते हैं उनका समुचित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसको मजबूत बनाए रखने में सहयोग देने में विभाग हमेशा प्रयासरत रहेगा।
जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने व्यापारियों से कहा कि जो समस्याएं उन्हें लगती हैं उनको हमारे समक्ष लायें। मिल बैठकर हम उनका समुचित समाधान निकाल सकते हैं। हमारी कोशिश होगी कि व्यापार करने वाले व्यापारियों को परेशानी न हो और न ही उनका उत्पीड़न हो। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक अराजनैतिक संगठन है जो देशभर के व्यापारियों को एकजुट कर एक मंच पर लाने के लिए प्रयासरत है, संगठन व्यापारी के मान, सम्मान की लड़ाई विगत कई वर्षों से लड़ रहा है और सरकार से मांग कर रहा है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर व्यापारिक आयोग का गठन कर व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का निदान आयोग के माध्यम से किया जाए। व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए उनको शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं, लघु व्यापारियों के लिए जीएसटी की व्यवस्था में सरलीकरण हो और 4 टैक्स स्लैब न होकर 2 टैक्स स्लैब (6% , 12%) किये जाएं, जिससे व्यापारी वर्ग के साथ-साथ आमजनता को भी महंगाई से राहत मिल सके।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं स्वागत कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक विवेक त्यागी ने बताया कि एक माह तक जिलेवार राष्ट्रीय व्यापार मंडल का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जाता रहेगा। हम स्थापना दिवस के माध्यम से संगठन विस्तार को भी प्राथमिकता से सुचारु रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग संगठन के साथ बहुत तेजी से जुड़ रहा है।
इस दौरान कई व्यापारियों ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल का दामन थामा जिनको ससम्मान माला पटका पहनाकर व्यापार मंडल परिवार में शामिल किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता शुवेंद्र द्विवेदी ने कहा किसी देश की व्यवस्था तभी मजबूत हो सकती है जब व्यापारी सुदृढ़ होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केके शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल लघु व्यापारी से लेकर बड़े उद्योगपति तक की समस्याओं को उठाने में निरन्तर संघर्षरत है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रदेश संयोजक अनुशासन समिति विनीत शर्मा, प्रदेश महामंत्री/पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप चौधरी, प्रदेश मंत्री यशपाल भाटी, अनिल वर्मा, बॉबी त्यागी, पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण सेठी, मेरठ मंडल अध्यक्ष अजय सिंघल, युवा विंग के अध्यक्ष रुद्र प्रताप त्यागी, आशुतोष पाठक, जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, विक्रम धनकड़, संजय प्रधान, विनोद उपाध्याय, संजय माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष संजय गोयल, जिलाध्यक्ष महिला डॉक्टर सोनिका शर्मा, प्रवीण भाटी, सलभ सिंघल, मुनींद्र आर्य, हरिओम गुप्ता, अजेंद्र चौधरी, विशाल जैन, शिव कुमार चौधरी, अनिल मेहरा, विपुल गोयल, योगेंद्र त्यागी, प्रशान्त चौधरी, विकास त्यागी, सुरेश सिंह, डॉक्टर वी के सिंह, असीम कटारिया, लोकेश शर्मा, दीपक गर्ग, खिलेंद्र चौधरी, चेतन बिरला, कृष्ण त्यागी, विनोद त्यागी, संजीव तेवतिया, लवी गर्ग, राजेश वर्मा, अनिल जुल्का, सुखबीर सिंह, मदन शर्मा, समीर शर्मा, भारत गर्ग, कपिल कुमार गर्ग, वीरेंद्र कंडेरे, कपिल गर्ग, मनोज वर्मा, बबीता चौधरी, नीता भार्गव आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button