उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
पूर्व सांसद डॉ.अनिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

गाजियाबाद। पूर्व राज्य सभा सांसद एवं एचआरआईटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. अनिल अग्रवाल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की एवं विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। डॉ अनिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके 8 साल कार्यकाल के लिए एवं इस कार्यकाल के दौरान कई महात्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने की बधाई दी।



