गाजियाबाद
श्री खाटू श्याम कुटुम्ब सेवा परिवार मंदिर समिति ट्रस्ट के संरक्षक बने पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल

गाजियाबाद। श्री खाटू श्याम कुटुम्ब सेवा परिवार मंदिर समिति ट्रस्ट द्वारा पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल को सर्वसहमति से व सभी सदस्यों की सहमति से वरिष्ठ संरक्षक बनाया गया है। पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल के द्वारा सदैव श्री बालाजी एवं श्री खाटू श्याम जी मंदिर नेहरू हाउसिंग सोसायटी, श्याम मार्ग, अंबेडकर रोड, गाजियाबाद मंदिर की प्रगति एवं धार्मिक गतिविधियों से संबंधित सभी कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। श्री खाटू श्याम कुटुम्ब सेवा परिवार मंदिर समिति ट्रस्ट (रजि.) के सभी सदस्य अनिल अग्रवाल (पूर्व सांसद) को समिति का वरिष्ठ संरक्षक बनने के लिए हार्दिक आभार प्रकट करते है।



