राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

राहुल के पंजाब पहुंचने से पहले ही कांग्रेस का पूर्व मंत्री गिरफ्तार

  • कांग्रेस के एक अन्य मंत्री के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज
  • भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर भगवंत मान सरकार सख्त
    नई दिल्ली।
    लगता है कांग्रेस और कांग्रेसियों के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राहुल गांधी मंगलवार को पंजाब पहुंचे थे और उसके ठीक पहले जहां कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया वहीं दो अन्य को भी दबोचा गया है।
    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को को अमलोह से अलसुबह करीब तीन बजे गिरफ्तार किया। धर्मसोत के साथ कमलजीत सिंह और चमकौर सिंह को भी विजिलेंस ने पकड़ा है। कमलजीत एक वेब चैनल चलाता है। यह दोनों धर्मसोत के साथ ओएसडी की हैसियत से काम कर रहे थे।
    इन सब पर पेड़ कटाई से लेकर हर काम में रिश्वतखोरी करने का आरोप है। धर्मसोत के बाद जंगलात मंत्री बने संगत सिंह गिलजियां पर भी एफआईआर दर्ज की गई है। गिलजियां के पीए कुलविंदर सिंह और सचिन कुमार पर भी केस दर्ज हुआ है। इस केस में आईएफएस अमित चौहान, मोहाली के वन मंडल अफसर गुरअमनप्रीत सिंह और वन गार्ड दिलप्रीत सिंह पर भी केस दर्ज हुआ है। धर्मसोत को हटाने के बाद गिलजियां को ही मंत्री बनाया गया था।
    धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते जंगलात मंत्री थे। हालांकि, जब कैप्टन को हटाया गया तो धर्मसोत की भी मंत्री पद से छुट्टी कर दी गई। इसके बाद चरणजीत चन्नी सीएम बने। तब संगत सिंह गिलजियां को जंगलात मंत्री बनाया गया। पंजाब में सीएम भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने हाल ही में भ्रष्टाचार के मामले में अपने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया था।
    विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के डीएफओ और ठेकेदार हामी को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटे जाने के बदले 500 रुपए की रिश्वत लेते थे। इसके अलावा नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत ली जाती थी। इसका हिस्सा सीधे तत्कालीन मंत्री धर्मसोत के पास भी जाता था। इसी पूछताछ के आधार पर धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार किया। धर्मसोत से मोहाली विजिलेंस हेडक्वार्टर में पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button