लेटेस्टशहरस्लाइडर

मुरादनगर में शिव भक्तों पर की फूलों की वर्षा

  • तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी
    मुरादनगर।
    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर मंत्री संजीव त्यागी ने शिव भक्तों का फूलों की वर्षा से जोरदार स्वागत कर तिरंगा यात्रा निकाली। संजीव त्यागी ने बताया कि हरिद्वार से चलकर आए अलग-अलग स्थानों पर जा रहे शिव भक्तों का मुरादनगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि कांवड़ सेवा समिति के सभी सदस्यों ने मुरादनगर बस स्टैंड से लेकर आॅर्डिनेंस फैक्ट्री गेट तक शिवभक्तों के साथ राष्ट्रध्वज को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा देख शिव भक्तों में भी अति उत्साह व जोश दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि शिव भक्तों की सेवा में मुरादनगर में भंडारे, मेडिकल सुविधा व विश्राम की व्यवस्था को बड़े अच्छे तरीके से किया गया है। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी, सुबोध त्यागी, सतीश त्यागी, शुभम त्यागी, राजपाल त्यागी, जयवीर त्यागी, मोहित त्यागी, उषा चौधरी, मोनू त्यागी, प्रशांत खटीक, नीलम त्यागी, सलोनी त्यागी, विकास चौधरी, अमित चौधरी, लोकेश जाटव, सतीश चौधरी, अमरीश गोयल, राहुल चौधरी, सत्य त्यागी, पंकज त्यागी, शिवनाथ चौधरी, रविंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button