उत्तर प्रदेशगाजियाबादशिक्षा

आईटीएस के पीजीडीएम प्रतिभागियों हेतु फ्लैग आफ सेरेमनी फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन टूर का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट, मोहन नगर गाजिआबाद के पीजीडीएम सत्र (2023-25) प्रतिभागियों हेतु फ्लैग आफ सेरेमनी फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन टूर टू यूनाइटेड अरब अमीरात के लिए आयोजित किया गया। इसमें कुल 173 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तीन ग्रुपों में क्रमश: 15,16 एवं 19 मई 2025 को यूएई के लिए प्रस्थान करेंगे और दुबई, अबु धाबी एवं शारजाह के प्रमुख दर्शनीय स्थलों, सिनर्जी यूनिवर्सिटी, मीडिया प्रोडक्शन हाउस एवं बुर्ज खलीफा का दौरा करेंगे। प्रथम ग्रुप डा. संजीव टंडन, द्वितीय ग्रुप डा. अनुषा अग्रवाल एवं तृतीय ग्रुप प्रो. शिल्पी राणा के संरक्षण में भेजा जाएगा। फ्लैग आॅफ सेरेमनी की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. अजय कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को वैश्विक व्यापार एवं वातावरण से संबंधित विषयों को समझने, विभिन्न देशों के कार्य संस्कृति तथा शिक्षापद्धति को जानने हेतु प्रेरित किया साथ ही सुरक्षित और सुखमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। संस्थान के सभी शिक्षक इस समारोह में उपस्थित होकर सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभ कामना देकर उन्हें इंटरनेशनल टूर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा ने सभी प्रतिभागियों के शुभ एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामना दी। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा सभी छात्रों को मनोरंजन के साथ ज्ञान अर्जन करने की प्रेरणा दी। इस अवधि में सभी प्रतिभागी विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे साथ ही मिडिल ईस्ट के इन विकसित देशों के एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का मुआयना करेंगे। आईटीएस की यह परंपरा 2012 से लगातार चली आ रही है जिसमें प्रत्येक वर्ष विभिन्न निकायों के छात्र हरेक वर्ष इंटरनेशनल एजुकेशनल टूर पर विदेश भ्रमण के लिए जाया करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button