गाजियाबाद

आईटीएस में एमबीए (2025 -27) के प्रतिभागियों के लिए पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आरंभ -2025 का हुआ समापन

गाजियाबाद। आईटीएस में एमबीए (2025 -27) के प्रतिभागियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आरंभ -2025 का शानदार आयोजन किया गया। प्रथम दिन (8.09.2025) सर्वप्रथम डॉ. आशीष कुमार झा द्वारा संस्थान संबंधित विभिन्न विभागों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सभी शिक्षकों एवं अधिकारियों से छात्रों का परिचय कराया गया, तत्पश्चात डॉ. संजीव टंडन द्वारा शेपिंग एटीट्यूड, शेपिंग सक्सेस द एमबीए जर्नी बिगिंस विषय वस्तु पर छात्रों को संबोधित किया गया। इस दौरान उन्होंने मैनेजमेंट एजुकेशन और सफल मैनेजर बनने हेतु सभी वांछित गुणों की चर्चा की और उन्हें प्रोत्साहित किया। इस पूरे दिन के सभी कार्यक्रमों का समन्वय और तत्संबंधी सभी व्यवस्था डॉ मानसी सिंह और प्रो आस्था शुक्ला द्वारा किया गया।
द्वितीय दिन (09.09.2025) कार्यक्रम की शुरूआत आइस ब्रेकिंग सेशन द्वारा की गई जिसमें सभी छात्र बिना किसी हिचक के साथ एक दूसरे से मिलते है, सहयोग लेते हैं और किसी दिए गए प्रोजेक्ट को मिलजुल कर पूरा करते हंै। ए और बी ग्रुप के छात्रों का सत्र डॉ. पारुल गुप्ता और प्रोफेसर आस्था शुक्ला द्वारा संपन्न कराया गया तथा सी और डी ग्रुप के छात्रों का यह सत्र प्रोफेसर शिल्पी राणा और डॉ. स्मिता बारिक के निर्देशन में पूरा किया गया। इसके बाद मिस्टर वेद प्रकाश एनएलपी कोच एंड फाउंडर, प्रोग्राम योर माइंड द्वारा माइंड एंड मेमोरी मैनेजमेंट सत्र का संचालन किया गया जिसमें इमोशनल इंटेलीजेंस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और स्मरण शक्ति से संबंधित व्याख्यान दिया गया और छात्रों का मार्ग दर्शन किया गया। पूरे दिन का कार्यक्रम डॉ. पुनीत कुमार और डॉ. दिव्या रस्तोगी के कॉर्डिनेशन और देखरेख में आयोजित किया गया।
तृतीय दिवस 10/9/2025 को एमसीए (30वें) एवं एमबीए (22वें), सत्र (2025 -27) के प्रतिभागियों हेतु ओरिएंटेशन प्रोग्राम के उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गणमान्य अतिथि अरविंद ठाकुर, मेंबर, बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट, एनआईआईटी यूनिवर्सिटी, कोफाउंडर, एक्स वाइस चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज, दीपक कुमार बागची, वाइस प्रेसिडेंट(एआई सॉल्यूशंस एंड कंसल्टेंसी), कोफॉर्ज, बंगलौर, कमल डुडेजा, डायरेक्टर, सोल्यूशन इंजीनियरिंग इंडिया & एपेक, ओरेकल, आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, निदेशक (पी आर) सुरेन्द्र सूद, आईटीएस गाजियाबाद के निदेशक(आईटी एवं यूजी) डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय, एमबीए चेयरपर्सन डॉ. उमा गुलाटी एवं एमसीए चेयरपर्सन डॉ. पूजा धर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष विधिवत दीप प्रज्जवलित कर संपन्न किया गया। सभी अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्रों को संबोधित किया और उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर आईटीएस- द एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने सभी नव प्रवेशी छात्रों को उनके सफलता और सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने सभी छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया तथा सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
चतुर्थ दिन 11.09.2025 को द्रोणाचार्य आॅडिटोरियम में आदर्श राय, इमोशनल इंटेलीजेंस एवं कॉरपोरेट ट्रेनर, ग्लोबल कैरियर काउंसलर- यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया, फाउंडर एचआर ब्रेन हब द्वारा जेन ए आई एंड इमोशनल इंटेलीजेंस फॉर एमबीए स्टूडेंट्स- द वे फॉरवर्ड विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने काफी उत्सुकता पूर्वक भाग लिया और ज्ञान अर्जित किया। एमबीए चेयरपर्सन डॉ. उमा गुलाटी द्वारा स्ट्रेस मैनेजमेंट के ऊपर खास सत्र आयोजित किया गया जिसमें सभी छात्रों ने उत्साह पूर्वक स्ट्रेस मैनेजमेंट से संबंधित आवश्यक तथ्यों और इसके निदान और उपायों की जानकारी प्राप्त की। प्रो शिल्पी राणा ने आॅनलाइन लर्निंग आर्किटेक्चर एंड सोशल मीडिया प्लेटफार्म से संबंधित विषय पर छात्रों के लिए एक सत्र का संचालन किया और नवीनतम जानकारी से उन्हें अवगत कराया। विभिन्न क्लब इंचार्ज ने छात्रों को संबोधित किया और क्लब संबंधित क्रिया कलाप और संचालन हेतु जानकारी दी और दिशा निर्देश साझा किया। डॉ संजीव टंडन एवं डॉ समीक्षा द्वारा पूरे दिन के कार्य क्रम सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया।
पांचवें दिन (12.09.2025) को संस्थान के द्रोणाचार्य आॅटोरियम में मि सुशील अग्रवाल, चेयरमैन, एवरो इंडिया लि द्वारा हाऊ टू फेस चैलेंजेज इन वुका (वियुसीए) वर्ल्ड विषय पर सत्र का संचालन किया, जिसमें उन्होंने वैश्विक व्यापार वातावरण के संदर्भ में चर्चा की। छात्रों को नवीनतम ज्ञान और कौशल विकास के लिए प्रेरित किया साथ ही सफलता के गूढ़ तत्व और पर्सनेलिटी डवलेपमेंट के लिए बहुत सारे टिप्स दिए गए। छात्र काफी प्रसन्न चित्त होकर अपनी प्रतिभागिता दिखा रहे थे। अपराह्न काल में कॉरपोरेट रिसोर्स सेंटर( सीआरसी) एवं प्लेसमेंट हेड मिस रेणु गौतम ने कॉरपोरेट रिसोर्स सेंटर के द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही चयन पद्धति के विषय में विस्तार से चर्चा की और प्लेसमेंट हेतु सभी आवश्यक वांछनीय गुण और ज्ञान विकसित करने हेतु मार्ग दर्शन किया, छात्र काफी प्रभावित और उत्साहित थे। आज के समस्त कार्यक्रम का समन्वय और व्यवस्था डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव और डॉ. पूजा गर्ग द्वारा किया गया। पूरे एक सप्ताह के ओरियंटेशन प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को उत्साहित करना, संस्थान के विभिन्न नियमों और कॉरपोरेट जगत के बदलते परिवेश में सफलता के सूत्रों से परिचित कराना है ताकि उनका सर्वांगीण विकास और उचित मार्गदर्शन हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button