उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्वास्थ्य

आईटीएस डेंटल कॉलेज में 10वें कॉम्प्रेहेन्सिव ओरल इंप्लांटोलॉजी कोर्स के पहले मॉड्यूल का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद ने 10वें कॉम्प्रेहेन्सिव ओरल इंप्लांटोलॉजी कोर्स के पहले मॉड्यूल का आयोजन सफलतापूर्वक 20 से 23 अगस्त तक किया गया। यह कोर्स जी.एम.आई. इम्प्लांट्स, बार्सिलोना, स्पेन के सहयोग से संचालित हुआ। चार मॉड्यूल वाले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें निजी दंत चिकित्सक, कॉलेज के पूर्व छात्र, संस्थान के दंत चिकित्सक, एम.डी.एस. विद्यार्थी और अन्य कॉलेजों के अध्यापक सम्मिलित थे। यह कार्यक्रम आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को ओरल इंप्लांटोलॉजी में नवीनतम क्लीनिकल तकनीकों से परिचित कराना था, ताकि वे मरीजों के लापता दांतों को इम्प्लांट्स के जरिए लगा जा सके और मरीजों को समग्र उपचार प्रदान कर सकें।
इस पाठ्यक्रम के गेस्ट स्पीकर प्रसिद्ध ओरल इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ. महिजीत सिंह थे, जिन्हें ओरल इंप्लांटोलॉजी के क्षेत्र में व्यापक ज्ञान प्राप्त है और वह नियमित रूप से इस तरह के कोर्स संचालित कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह ने सभी प्रतिभागियों को ओरल इंप्लांटोलॉजी के उपचार की प्रक्रियाओं के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी प्रदान की। डॉ. सिंह ने सभी प्रतिभागियों को व्यापक रूप से इम्प्लांट किट के परिचय के साथ-साथ सर्जिकल प्रोटोकॉल और सही इम्प्लांट सिस्टम चुनने के बारे में ज्ञान दिया। डॉ. सिंह ने पहले और दूसरे दिन एम.डी.एस. के विद्यार्थियों और अन्य दंत चिकित्सकों को ओरल इंप्लांटोलॉजी उपचार की प्रक्रियाओं के बारे में गहन जानकारी दी तथा इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी प्रतिभागियों के लिए जी.एम.आई. इम्प्लांट किट का उपयोग करके सी.बी.सी.टी. पर हैंड्स आॅन, डमी मेंडीबल्स पर आॅस्टियोटॉमी हैंड्स आॅन एवं मरीज पर डिले इम्प्लांट प्लेसमेंट करके एक लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को ओरल इंप्लांटोलॉजी के बारे में नवीनतम ज्ञान प्राप्त हुआ जिसके लिये सभी ने आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button