पुरानी रंजिश में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के देहदा गांव में बीती रात रंजिश के चलते घर में घुसकर की गई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। जिस समय मां बेटे को गोली मारी गई थी उस समय वह खाना खा रहे थे। पुलिस का कहना है कि हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है । पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गांव मौहम्मदपुर धेदा में पिंटू चौधरी अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात को पिंटू चौधरी का बड़ा बेटा पंकज चौधरी (21) घर पर खाना खा रहा था। उसी दौरान कार में सवार होकर आए हमलावरों ने पिंटू चौधरी के घर पहुंचे और खाना खा रहे पंकज चौधरी पर फायरिंग शुरू कार दी। गोलियां चलने की आवाज से लोगों में अफरा तफरी मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर पंकज की मां गुड्डी दौड़ी हुई अपने बेटे को बचाने पहुंची। बेटे को बचाते वक्त मां गुड्डी भी हमलावारों की गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। मां बेटे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने डर के करण अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वहीं हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।