गाजियाबाद

एक्सपायरी फूड आइटम का भंडारण करने पर खाद्य कारोबारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  • एक लाख 5 हजार 310 रुपए के एक्सपायरी माल को कराया गया विनष्ट

गाजियाबाद। अरविंद कुमार यादव, सहायक (खाद्य) ग्रेड—2, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद गाजियाबाद द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया कि खाद्य विभाग गाजियाबाद की कार्यवाही में शास्त्रीनगर स्थित कावेरी ट्रेडिंग कंपनी पर कोल्ड ड्रिंक और पैकेज ड्रिंकिंग वाटर का एक्सपायरी माल पकड़ा गया। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड—2 के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, विजय कुमार द्वारा कार्यवाही की गई, जिसमें निरीक्षण के दौरान 1138 बोतल कोल्ड ड्रिंक एवं पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर एक्सपायरी पाया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 105310 रुपए थी। उक्त स्टाक को विनष्ट करने हेतु जप्त कर लिया गया तथा समस्त एक्सपायरी माल को विनष्ट करवाया गया। मौके पर खाद्य कारोबारकर्ता कुणाल त्यागी मौजूद रहे। एक्सपायरी फूड आइटम का भंडारण करने पर खाद्य कारोबारी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button