मनोरंजनराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

फिल्मी दुनिया के बड़े कलाकर पुनीत राजकुमार का निधन

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मात्र 46 साल की उम्र में ही वे दुनिया को अलविदा कह गए। तबीयत खराब होने पर पुनीत राजकुमार को सुबह बंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है। अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उनका पार्थिव शरीर कांतीवारा स्टूडियो में रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button