राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर व अमृता अरोड़ा कोरोना पाजीटिव

नई दिल्ली। देश में जहां कोरोना के नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया में सनसनी फैला रखी है वहीं अब कोरोना के नए मामले में भी बढ़ रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर भी कोरोना पॉजीटिव हो गई हैं। उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा की भी रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। दोनों ने ही खुद को आईसोलेट कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले दिनों करीना कपूर ने गत 9 दिसंबर को पार्टी की थी। इस पार्टी में उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थीं। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर प्री क्रिसमस बैश हुआ था। जिसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मसाबा गुप्ता भी मौजूद थे। बीएमसी ने करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आरटी पीसीआर टेस्ट करने की अपील की है। बीएमसी अब उन सभी लोगों को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है जो पिछले दिनों इनके साथ पार्टी में शामिल हुए थे, या फिर किसी भी तरह से संपर्क में आए थे।
करीना और अमृता इस पार्टी के अलावा करन जौहर की पार्टी में भी गईं थीं। बीएमसी ने दोनों पार्टी में शामिल हुए कॉन्टैक्ट्स की ट्रेसिंग शुरू कर दी है। इनके कॉन्टैक्ट्स में से कुछ और हस्तियों की रिपोर्ट आज आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button