राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

किसानों के भारत बंद का कई राज्यों में असर, कई राजनैतिक दलों ने दिया समर्थन

नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों की ओर से भारत बंद का आह्वान है। भारत बंद का देश के कई राज्यों में असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों में कई मार्ग बंद कर दिए गए हैं तो कई जगह किसान सड़कों पर बैठ गए हैं। भारत बंद को बसपा, कांग्रेस, रालोद और आम आदमी पार्टी का समर्थन है। भारत बंद के दौरान इमरजेंसी सेवाओं में लगे वाहनों को नहीं रोका जा रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार ही नहीं है। यूपी बॉर्डर पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने दो टूक कहा है कि किसानों की अनदेखी सरकार को काफी महंगी पड़ सकती है। उधर, आज के भरत बंद के बाद अगली रणनीति पर भी किसान संघर्ष समिति काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button