राजनीतिराज्यलेटेस्टस्लाइडर

किसान भाजपा की प्राथमिकता, लोग कर रहे हैं राजनीतिक सत्ता की बात: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

  • विपक्ष के नेताओं के दौरे राजनैतिक पर्यटनभर हैं
  • कांग्रेस की सरकार के समय में हुआ कश्मीरी पंडितों का उत्पीड़न
  • प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ने चुटकी में किया कश्मीर समस्या का समाधान
  • विपक्ष लोगों को लडाकर खाना चाहता है सत्ता की मलाई
    गाजियाबाद।
    2022 के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने लोनी से लेकर गाजियाबाद तक की दूरी तय करते हुए प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठियों को संबोधित किया। इस दौरान ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसान भाजपा की प्राथमिकता में हैं लेकिन कुछ लोग किसानों को गुमराह कर राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोग अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे।
    गाजियाबाद के लोनी विधानसभा एवं शहर विधानसभा में अलग-अलग आयोजित सभा एवं विराट सम्मेलनों में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने विपक्ष के नेताओं के चुनाव पूर्व दौरों को राजनैतिक पर्यटन की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता जनता की आंख में धूल झोंकने के लिए कश्मीरी पंडित होने, बाहर जनेऊ पहनने जैसे तमाम हथकंडे अपनाते हैं।
    अपने आपको कश्मीरी पंडित बताने वाले उस समय कहां थे जब कांग्रेस के शासन के समय में कश्मीरी पंडितों के घर जलाए जा रहे थे। उस समय तो कांग्रेस की देश और कश्मीर में भी सरकार थी। तब उन्होंने काम क्यों नही किया? इसके विपरीत प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी ने धारा 370 हटाकर समस्या का चुटकी में समाधान कर दिया। आज कश्मीर में कानून का राज है और लाल चौक पर तिरंगे की जयकार हो रही है। लोनी, गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में उन्होंने कहा कि कहा कि किसान आन्दोलन के नाम पर राजनीति की जा रही है। विपक्ष द्वारा सत्ता प्राप्ति के लिए किसान को मोहरा बनाने का प्रयास हो रहा है। असल किसान खेती किसानी और समाज कल्याण की बात करता है पर यहां तो किसान का भेष रखकर आए कुछ विपक्ष के लोग राजनीतिक सत्ता की बात कर रहे हैं। डा. शर्मा ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैलाकर सत्ता पर काबिज होना चाहता है। चुनाव जीतने की ललक है। समय के बदलाव के साथ बहुसंख्यकों की ताकत का असर अब विरोधियों पर भी होने लगा है। वे भी अब भगवान की शरण में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में जनता के समर्थन से विपक्ष को जबरदस्त पटखनी दी है। सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी भाजपा का सामना नहीं कर सके हंै। इस बार तो भाजपा का मुकाबला करने के लिए हैदराबाद से भी लोग बुलाए गए हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कहीं से बुलाकर लड़ लें पर भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाएंगे क्योंकि लोगों को सबकी नीयत पता है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना काल में जब जनता परेशान थी तब सत्ता के लिए नित नए नाटक करने वाले विपक्ष के नेता घरों में बैठे ट्विटर चला रहे थे । इसके विपरीत प्रधानमंत्री रेल, हवाई जहाज आदि के जरिए दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों के लिए आक्सीजन पहुंचवा रहे थे। मुख्यमंत्री जमीन पर उतरकर लोगों के लिए की गई व्यवस्थाओं की मानीटरिंग कर रहे थे। विपक्ष के बड़े नेताओं का रिकार्ड निकाला जाएगा तो पता चलेगा कि कोरोना काल में भी वे अपने चुनाव क्षेत्र की जनता का हाल चाल लेने नहीं गए। वैक्सीन को लेकर भी भ्रम फैलाया गया। भाजपा पर मंदिर निर्माण को लेकर असत्य बोलने का आरोप लगाने वालों को मोदी-योगी सरकार ने मंदिर निर्माण प्रारंभ कराकर करारा जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जब भाजपा से विकास के मामले में लड़ने में सक्षम नहीं होता है तो वह जाति की राजनीति करने लगता है। वे लोगों को आपस में लड़ाकार खुद सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं। उन्हें जान लेना चाहिए कि जनता समझदार है और उनके बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बदल रहा है। बिजली, पानी, सड़क जैसी सुविधाएं अब जनता तक सरकार खुद पहुंचा रही है। लोगों को इसके लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं।
    आज उद्यमी यूपी में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। कानून व्यवस्था के मामले में भी सरकार ने बेहतरीन काम किया है। प्रदेश में कानून का राज है। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जाते समय हे स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद के भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल,महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महापौर आशा शर्मा, विधायक नंद किशोर गूजर, सुनील शर्मा, अजय पल त्यागी, मंत्री अतुल गर्ग, पूर्व महापौर आशु वर्मा, अश्वनी शर्मा आदि उपस्थिति थे।
    प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी
    शाम को करीब 6 बजे वोल्गा पैलेस में पहुंचे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बूथ विजय अभियान के वर्चुअल सम्मेलन में आगमन पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। विपक्षी दलों सपा,बसपा ओर कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा की सरकार में जातिवाद, भ्रष्टाचार, लूट, डकैती, दंगे होते थे।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही दंगे अब नहीं होंगे। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा कि प्रबुद्ध वर्ग को भाजपा सरकार बनाने में पूर्ण सहयोग मिलेगा। इसकी पूरी आशा है। इस मौके पर राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश अतुल गर्ग, मेयर गाजियाबाद आशा शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, अशोक मोंगा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल,डॉ. एसके राय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button