उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

देश के बच्चे—बच्चे में प्रतिभाएं हैं, हमें सिर्फ उसे निखारना है: सुनीता दयाल

  • जिला प्रशासन ने तिरंगा महोत्सव का शानदार आयोजन
    गाजियाबाद। हिन्दी भवन, लोहिया नगर गाजियाबाद में जिला प्रशासन गाजियाबाद के द्वारा हर घर तिरंगा के अन्तर्गत तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला एवं भव्य तिरंगा संगीत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर सुनीता दयाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल द्वारा शिरकत की गयी। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा मेला में लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया। महापौर सुनीता दयाल, महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम सिटी विकास कश्यप, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तवा, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, अनिल अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से सभी अतिथियों को पौधा व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जे. विश्वकर्मा द्वारा वन्देमातरम गीत की मनमोहक व सुरीली प्रस्तुति दी गयी। केआर ग्रुप द्वारा भगत सिंह के जीवन पर आधारित डांस व नाट्य प्रस्तुत किया गया, प्रस्तुति को देख उपस्थित लोगों की आंखों में पानी आ गया, बहुत शानदार प्रस्तुति दी गयी जिसकी अतिथियों द्वारा प्रशंसा की गयी। इसके बाद ग्रुप द्वारा ”सबसे आगे होंगे हिन्दुस्तानी” पर डॉस की प्रस्तुति दी गयी। नीव संस्था की ओर से भागीरथी स्कूल के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत पर सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। श्री विद्या स्कूल द्वारा देश भक्ति गीत पर डांस व ईमानदारी नाट्य की प्रस्तुति की गयी।
    महापौर सुनीता दयाल ने अपने सम्बोधन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे हिन्दी भवन व उसके प्रांगण को तिरंगामय बना दिया है, बहुत ही उत्कृष्ट कार्यक्रम है। विभागों एवं स्कूलों द्वारा विभिन्न स्टॉल व प्रदर्शनियां लगायी गयी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा किये गये कार्यों के बारे में कहा कि हमारे देश के बच्चे—बच्चे में प्रतिभाएं हैं हमें सिर्फ उसे निखारना है और उसका सबसे अच्छा साधन है कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के मद्देनजर हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिन वीरजवानों ने अपनी जान की प्रवाह ना करते हुए हमें आजादी दिलाई है हमें उन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए। आज के समय में भी हम लोग अलग—अलग व्यवसाय में जाते हैं लेकिन जो लोग देशसेवा के लिए फौज, सेना आदि में जाते है वे सिर्फ नौकरी पर नहीं जाते, अपितु वे भारत देश की रक्षा करने हेतु अपने प्राणों की आहुति देने में पीछे नहीं हटेंगे, हमें अपने देश के वीर जवानों पर गर्व हैं। हमें उनके परिवार के लोगों का भी सम्मान करना चाहिए। हम कहीं भी हो, किसी भी व्यवसाय में हो, हमें पूर्ण ईमानदार व निष्ठा से अपना कार्य करना चाहिए। उन्होंने तिरंगा के महत्व को समझाते हुए कहा कि हमें अपने—अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाना है। भाजपा महानगर मंयक गोयल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभक्ति से भरा हुआ है। मंच संचालन डॉक्टर पूनम शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button