हिंदी भवन में 19 दिसंबर को होगा सशक्त नारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत सशक्त नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 19 दिसंबर (शुक्रवार), दोपहर 1:00 बजे से, हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में किया जाएगा। कार्यक्रम में गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश की जानी-मानी गायिका अनन्या सिंह की विशेष प्रस्तुति होगी, जो मिशन शक्ति को समर्पित गीतों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश देंगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जाएँगी। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, गाजियाबाद एवं रामराग लोक संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।



