लेटेस्टशहर

गाजियाबाद के आठ खिलाड़ियों ने गोवा में झटके नौ मैडल

  • गोवा में हुई थी कराटे चैंम्पियनशिप
    गाजियाबाद।
    गोवा में आईजीएफ विश्व खेल आयोजित किए गए, इसमें गाजियाबाद के आठ खिलाड़ियों ने नौ मैडल झटके। इन आठ में से तीन गोल्ड मैडल गाजियाबाद की झोली में आए।
    अनिल कौशिक के अनुसार लगभग 500 खिलाड़ियों ने डार्ट, कराते, तीरंदाजी, क्रॉसबो, एयर राइफल एवं पिस्तौल, जीत कुन दो, तायक्वोंडो में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कराटे चैंपियनशिप में गाजियाबाद कराटे स्कूल की टीम ने भाग भी लिया। शिहान नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोवा में यश शूटिंग हब सभागार में हुई चैंपियनशिप
    गाजिÞयाबाद के 8 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
    जिसमें स्वर्ण पदक अभिषेक श्रीवास्तव, रिया सिंह, सोनम ने, रजत पदक सूर्यांश सिंह परिहार, राहुल सिंह, ईशांत, अमित राजपूत व कांस्य पदक जिया सिंह ने हासिल किया। उन्होंने बताया कि गाजिÞयाबाद आने पर कराटे स्कूल के पदाधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को बधाई दी गई। इस दौरान आरके सप्रू, श्रीकांत शर्मा, उदयवीर सिंह, सेठ धर्मेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button