उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

कांवड़ यात्रा के चलते प्रशासन ने 17 से 23 जुलाई तक विद्यालयों में अवकाश किया घोषित

गाजियाबाद। श्रावण मास 11 जुलाई 2025 से प्रारम्भ होने तथा मुख्य जलाभिषेक / शिवरात्रि 23 जुलाई को होने के कारण गाजियाबाद सीमा से होकर बड़ी संख्या में शिव भक्त हरिद्वार से जल लेकर विभिन्न राज्यों/जनतादों यथा राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एवं सीमावर्ती जनपदों को जाते हैं। उपरोक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी गाजियाबाद दीपक मीणा द्वारा दिये गये आदेश / निर्देश दिनांक 15.07.2025 के अनुपालन में जनपद गाजियाबाद के विद्यालयों में बच्चों, बसों के आवागमन व सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए जनपद गाजियाबाद में बेसिक शिक्षा परिषद व अन्तर्गत संचालित समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत समस्त माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थान तथा प्रावधिक शिक्षा से सम्बद्ध समस्त शैक्षणिक संस्थान एवं उच्च शिक्षण संस्थान तथा मदरसा / संस्कृत बोर्ड के अन्तर्गत संचालित विद्यालय17.07.2025 से 23.07.2025 तक पूर्णतया बन्द रहेंगे।
समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई/आईसीएसई, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं मदरसा / संस्कृत बोर्ड के प्राचार्यों / प्रधानाचार्यों / प्रधानाध्यापकों को आदेशित किया जाता है कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button