उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में डूडा शासी निकाय की बैठक आहूत

गाजियाबाद। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत कार्ययोजना वित्तीय वर्ष 2025-26 शासन / सूडा लखनऊ को प्रेषित करने के लिये डूडा शासी निकाय की बैठक आहूत की गयी, जिसमें मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक बीएलसी 1.0 एवं 2.0 की समीक्षा, पीएम स्वनिधि योजना के बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी। डूडा शासी निकाय की बैठक में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष इंटरलॉकिंग, सीसी रोड एवं नाली निर्माण हेतु 147 निर्माण कार्य अनुमानित लागत 3114.62 लाख अनुमोदित किये गये, जिनकी कार्ययोजना शीघ्र ही शासन / सूडा लखनऊ को प्रेषित की जायेगी।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पीओ डूडा एवं सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अपात्र होने के कारण निरस्त हुए आवेदन की पुन: जांच कर 3 दिवस में पूरा विवरण प्रस्तुत किया जाए। जिन लोगों को प्रथम या द्वितीय किस्त प्राप्त हो गयी है और उनके द्वारा अपने प्लाट/निर्माणाधीन मकान को विक्रय कर दिया गया है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएं। साथ ही जिन पात्र लोगों को प्रथम या द्वितीय किस्त प्राप्त होने के उपरान्त किन्ही कारणों से तृतीय किस्त प्राप्त नहीं हुई है उनका पता कर तृतीय किस्त हेतु आवश्यक कार्यवाही को पूर्ण कराते हुए उन्हें तृतीय किस्त की धनराशि प्रदान की जाएं। बैठक में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, पीओ डूडा, सभी एसडीएम, ईओ सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button