गाजियाबाद

मुरादनगर आगमन पर सीएम योगी का डॉ. आरपी चड्ढा एवं अर्पित चड्ढा ने किया स्वागत

गाजियाबाद। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरादनगर संस्थान में आगमन पर ससम्मान स्वागत एवं अभिनंदन किया। 
माननीय मुख्यमंत्री जी का 27 नवंबर, 2025 को जिला गाजियाबाद में आगमन निर्धारित था। इस अवसर पर उनका हेलीकॉप्टर आई0टी0एस0 डेंटल कॉलेज के ग्राउंड पर उतरा, जहाँ से वे अपने काफिले सहित आगामी कार्यक्रम हेतु रवाना हुए। प्रात: काल से ही उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं सुरक्षा बल संस्थान परिसर में मौजूद रहे तथा आईटीएस स्टाफ के साथ समन्वय कर समुचित सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। इस अवसर पर अर्पित चड्ढा ने मुख्यमंत्री को संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रगति तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु संचालित विभिन्न नवाचारों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद की कामना की। आईटीएस परिवार के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा। अर्पित चड्ढा ने बताया कि योगी आदित्यनाथ एक अत्यंत सरल, दूरदर्शी एवं समानता में विश्वास रखने वाले व्यक्तित्व हैं, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को समान दृष्टिकोण से देखते हैं। अंत में अर्पित चड्ढा ने इस महत्वपूर्ण भेंट के लिए अपना समय प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय पूर्वक आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button