

गाजियाबाद। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट का मुख्य उद्देश्य पूर्व राष्ट्रपति को दीपावली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करना था। इस अवसर पर अर्पित चड्ढा ने उन्हें संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों से अवगत कराया एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं उज्जवल भविष्य हेतु उनके मार्गदर्शन की कामना की। राम नाथ कोविन्द ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की तथा संस्थान को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। यह अवसर आईटीएस परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा। अर्पित चड्ढा ने बताया कि रामनाथ कोविन्द एक अत्यंत सरल, दूरदर्शी एवं समानता में विश्वास रखने वाले व्यक्तित्व हैं, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को समान दृष्टिकोण से देखते हैं। अंत में अर्पित चड्ढा ने इस महत्वपूर्ण भेंट हेतु समय प्रदान करने के लिए राम नाथ कोविन्द का हार्दिक आभार व्यक्त किया।



