

गाजियाबाद। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट का प्रमुख उद्देश्य आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप द्वारा 14 से 16 नवंबर, 2025 तक आयोजित होने जा रही 32वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस आॅफ इंडियन एसोसिएशन आॅफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजिस्ट्स (आईएओएमपी) के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करना था। अर्पित चड्ढा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं उज्जवल भविष्य के लिए उनके मार्गदर्शन की कामना की। रेखा गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की सराहना की और संस्थान को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



