गाजियाबाद

आर.के.जी.आई.टी. में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट का शानदार आगाज

गाजियाबाद। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी (आर.के.जी.आई.टी.), गाजियाबाद में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 का भव्य उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। यह दो दिवसीय खेल महोत्सव (16 एवं 17 अक्टूबर 2025) विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ राज सिंह, कमांडेंट बी.एस.एफ. (सेवानिवृत्त) एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन) प्राप्तकर्ता द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम के पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. आर. के. सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार, ए.के.टी.यू. उपस्थित रहे। उन्होंने आर.के.जी.आई.टी. द्वारा आयोजित इस जोनल फेस्ट की सराहना की और विद्यार्थियों को खेल के साथ-साथ शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। जोनल कोआॅर्डिनेटर आलोक त्यागी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रतिभागियों को फेयर गेम्स की शपथ डीन स्टूडेंट वेलफेयर एच. जी. गर्ग द्वारा दिलाई गई, जिसमें निष्पक्षता, अनुशासन और खेल भावना को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में अक्षत गोयल, उपाध्यक्ष आर.के.जी.आई.टी, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, सलाहकार आर.के.जी.आई.टी.; डॉ. डी. के. चौहान, कार्यकारी निदेशक; डॉ. बी. सी. शर्मा, निदेशक; श्री विकास त्यागी, संयोजक; तथा श्री सौरभ सिंह, सह-संयोजक उपस्थित रहे। इस फेस्ट में ए.के.टी.यू. के कुल 21 कॉलेजों से लगभग 1220 छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं, जो एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह दो दिवसीय आयोजन युवा तकनीकी छात्रों में एकता, अनुशासन और खेल संस्कृति को सशक्त बनाने का उत्कृष्ट प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button