लेटेस्टशहरशिक्षा

धूमणाम से मनाया गया डीपीएसएचआरआईटी का वार्षिक उत्सव

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित डीपीएसएचआरआईटी कैंपस में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथि केन्द्रीय उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांड, सांसद अनिल अग्रवाल, दीपांजलि अग्रवाल, उप चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल, प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया एवं पुष्प गुच्छ एवं शाल देकर अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, मेयर आशा शर्मा, विधायक धर्मेश तोमर, नंदकिशोर गुर्जर, कृष्ण बीर सिंह सिरोही आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि केन्द्रीय उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडे ने विद्यालय की वार्षिक पुस्तिका ड्रीम वीवर का विमोचन किया। उनके साथ एचआरआईटी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, वाइस चेयरमैन अंजुल अग्राव आदि भी थे। इस दौरान विद्यालय के योग्य छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
अभ्युत्थानम- शिक्षा का सफरनामा के अंतर्गत शिक्षा के वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल एवं एनईपी तक के सफर का सुंदर मंचन नृत्य नाटिका एवं गीतों के माध्यम से किया गया ।
वेदों के सृजन, ऋषि मुनियों के ज्ञान , भागीरथ का गंगा को पृथ्वी पर लाना, बुद्ध का मानव प्रेम, चाणक्य की शिक्षाएं, मुगल काल में शिक्षा का सफर, ब्रिटिश काल में शिक्षा की स्थिति एवं आधुनिक काल से होते हुए एनईपी तक के सफर को बड़ी सुंदरता से प्रस्तुत किया गया। नन्हे- नन्हे बच्चों द्वारा पढ़ाई लिखाई को प्रोत्साहन देते हुए गीतों ने कार्यक्रम की सुंदरता और बढ़ा दी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि महेंद्र नाथ पांडे ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि आगे आने वाली पीढ़ी भारत को विश्व गुरु के पथ पर लेकर जाएगी। संस्थान के चेयरमैन अनिल अग्रवाल द्वारा छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने अभिभावकों को छात्रों को दिए गए कार्यों में मदद करने एवं उनकी शिक्षा में योगदान की भूरी- भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को धन्यवाद के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button