अध्यात्मलेटेस्ट

योग, संगीत व डांस कर रहें तनाव मुक्त: डॉ. सुनील रहेजा

  • नियमित दिनचर्या व समय प्रबंधन आवश्यक: आर्य
    गाजियाबाद।
    केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में तनाव प्रबंधन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जीबी पंत अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील रहेजा ने कहा कि आज तनाव मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। काम का दबाव,आर्थिक समस्या,स्टेटस सिंबल,पारिवारिक वातावरण कई इसके कारण हो सकते हैं। हम संगीत को अपनाकर तनाव कम कर सकते हंै। योगा स्वस्थ जीवन व तनाव को दूर करता है। डांस करना बहुत कारगर हो सकता है। हरी सब्जियां, पौष्टिक व सन्तुलन आहार लें इससे हम तनाव से बच सकते हैं। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि अच्छा व स्वच्छ भोजन व नियमित व संयमित दिनचर्या बनाना आवश्यक हो गया है। तभी हम स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। अच्छी पुस्तकें भी ज्ञान व मनोरंजन,व्यस्तता में सहायक है। आर्य नेता डालेश त्यागी ने कहा कि महापुरुषों के जीवन हमें सही मार्ग प्रशस्त करते हैं,मयार्दा पुरूषोत्तम श्री राम व स्वामी दयानंद हमारे आदर्श हो सकते हैं। अध्यक्ष डॉ. साधना मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्राकृतिक जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने योग का महत्व व धन्यवाद ज्ञापन किया। गायिका प्रवीना ठक्कर, रवीन्द्र गुप्ता, संध्या पांडेय,ईश्वर देवी, नरेंद्र आर्य सुमन,कविता आर्या, जनक अरोड़ा,प्रेम हंस,कुसुम भंडारी आदि ने भजन प्रस्तुत किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button