लेटेस्टशहर

डीएम ने किया बाढ़ क्षेत्रों का दौरा, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश

  • बाढ़ पीड़ितों को निरंतर राहत सामाग्री पहुंचाने में जुटा जिला प्रशासन
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करने के निर्देश, जल्द दिलाई जाएगी राहत राशि
    गाजियाबाद। गाजियाबाद में बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन चौकन्ना है। सोमवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा अपने प्रशासनिक अमले के साथ बाढ़ क्षेत्रों को दौरा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने करहेड़ा, नूरनगर, राजनगर एक्सटेंशन, नंगला, सिटी फोरेस्ट आदि बाढ़ क्षेत्रों को दौरा किया। उन्होंने राहत कार्य से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों या बाढ़ राहत शिविर में भेजा जाये। उन्होंने खाद्यय विभाग को आदेशित किया कि खाद्यय सामग्री का विशेष प्रबन्ध किया जाये। जिलाधिकारी ने एसडीएम वित्त को निर्देशित किया कि त्वरित कार्यवाही के साथ बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे कराया जाये, जिससे पीड़ितों को जल्द राहत राशि प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने वित्त विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, खाद्यय आपूर्ति विभाग, वन विभाग इत्यादि विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों की विशेष देखरेख की जाये। बाढ़ पीड़ितों की सहायता में किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
    बाढ़ क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक, एसडीएम सदर, एडीएम वित्त सहित वित्त विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, खाद्यय आपूर्ति विभाग, वन विभाग इत्यादि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button