उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण—2025 के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यों को समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में सुधार, विलोपन एवं नवीन नामांकन की प्रक्रिया पारदर्शिता और शुद्धता के साथ सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडीएम ई रणविजय सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार, डीपीआरओ, बीएलओ, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



