लेटेस्टशहर

डीएम डा. दिनेश चन्द्र की पुस्तक काल प्रेरणा का विमोचन

गाजियाबाद। गाजियाबाद के निवर्तमान नगरायुक्त एवं बहराइच के डीएम डा. दिनेश चन्द्र द्वारा लिखी गई पुस्तक का शुक्रवार को विधिवत रूप से केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व राज्यसभा सदस्य डा. अनिल अग्रवाल द्वारा विमोचन किया गया। आईएएस डा. दिनेश चन्द्र योग को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने गाजियाबाद में तैनाती के दौरान निगम कर्मचारियों को नियमित योग क्रियाएं सिखार्इं थीं अब उनकी किताब भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। काल प्रेरणा पुस्तक में उन्होंने समाज को जाग्रत करने को लेकर बहुत कुछ लिखा है। इस अवसर पर डा. दिनेश चंद्र ने राज्यसभा सांसद का ओम स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। डा. अनिल अग्रवाल ने भी जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र को उनकी नई पुस्तक काल प्रेरणा के लिए बधाई दी व शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button