उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
डीएम दीपक मीणा ने अपने कार्यालय पर लोगों की सुनी समस्याएं, कराया निस्तारण

गाजियाबाद। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गुरुवार को अपने कार्यालय पर लोगों की समस्याएं व शिकायतों को सुनने के बाद उनका निस्तारण किया। अपनी समस्या व शिकायतों को लेकर दूर-दूर से लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल थीं। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को सुनने के बाद कई समस्या व शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। कई शिकायतों को संबंधित विभाग के पास निस्तारण के लिए भेजा। इस मौके पर एडीएम एल/ए विवेक मिश्र भी उपस्थित रहे।



