खेल
8 अक्टूबर से होगी जिला टेनिस चैम्पियनशिप 2025, सभी तैयारियां पूर्ण


गाजियाबाद। जिला टेनिस चैंपियनशिप 2025 डीपीएस, राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में आठ अक्टूबर से आयोजित होगी। जिला टेनिस एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि टेनिस चैंपियनशिप की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। सात आयु वर्गों में आयोजित चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व संसद व एचआरआईटी के कुलपति डॉ. अनिल अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला खेल अधिकारी अभिषेक कुमार व डायरेक्टर कंप्टीशन प्रधानाचार्या पल्लवी उपाध्याय होंगी। आठ अक्टूबर को अंडर-10 व अंडर-12 आयु वर्ग के मैच होंगे। खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग टाइम साढ़े नौ बजे होगा। सम्पूर्ण चैंपियनशिप नाक आऊट आधार पर आयोजित होगी।



