उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण

  • अनावश्यक खड़े वाहनों को हटाने के दिए निर्देश

गाजियाबाद। बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में अनावश्यक वाहनों के खड़ा रहने से उद्यमियों को हो रही दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। जैसे ही जिलाधिकारी बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पहुंचे तो उद्यमियों ने उनको पौधा भेंटकर स्वागत किया और समस्याओं से अवगत कराया। औद्योगिक क्षेत्र में उड़ती धूल और अनावश्यक वाहनों के जमावड़े, अतिक्रमण, नाले की सफाई आदि न किए जाने की शिकायतों पर डीएम ने स्वयं कई सौ मीटर पैदल चलते हुए उन्हें देखा और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीडीओ अभिनव गोपाल, बीएस रोड औद्योगिक क्षेत्र के पदाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button