सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति गाजियाबाद की बैठक आहूत हुई। बैठक में भूमि संरक्षण विभाग में संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना तथा खेत तालाब योजना के अंतरगत वर्ष गत वर्ष 204-25 कार्य को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी वर्ष 2025-26 भूमि संरक्षण विभाग की परियोजनाओं को अनुमोदित हेतु जिला भूमि एव जल संरक्षण समिति के सम्मुख अनुमोदन के हेतु प्रस्तुत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला सांख्यिकी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी वन विभाग, सहायक इअभियंता लघु सिंचाई विभाग, खंड विकास अधिकारी के प्रति निधि एवं अन्य अधिकारियों के साथ साथ विभाग की योजनाओं के लाभार्थी कृषकों ने भी प्रतिभाग किया।



