गाजियाबाद
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियमाक समिति की बैठक आहुत

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियमाक समिति की बैठक आहुत हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अभिभावकों का पक्ष बहुत धैर्यपूर्ण सुना एवं उच्च न्यायालय के आदेशों व अन्य दस्तावेजों का अवलोकन किया। शिकायतकर्ता एवं विद्यालय ने अपने-अपने अभिकथन उपलब्ध करा दिए हैं शीघ्र ही उनका अवलोकन कर जिला शुल्क नियामक समिति द्वारा अपना निर्णय पारित किया जाएगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता डी. के शर्मा डीजीडीएम सेट आनन्द राम जयपुरीया, प्रदीप सुरेन्द्र साहनी सीए, डा. नमीता बीएसए आॅफिस, विकास वघेल एएओ, अभिषेक शर्मा, मनीष राघव, अरूण कुमार एवं अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।



