गाजियाबादस्लाइडर

सांसद अतुल गर्ग की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट इलैक्ट्रिसिटी कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित

गाजियाबाद। भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही आरडीएसएस, बिजनेस प्लॉन, लैफ्ट ओवर हाऊस होल्ड एवं बिजली बिल राहत योजना 2025-26 की समीक्षा एवं क्रियावन्य हेतु डिस्ट्रिक्ट इलैक्ट्रिसिटी कमेटी, गाजियाबाद के द्वारा दुर्गावती देवी सभागार कक्ष विकास भवन, गाजियाबाद में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 2023-24 एवं 2024-25 में पूर्ण किये गये कार्यों एवं बिजनेस प्लॉन 2025-26 में स्वीकृत तथा किये जा रहे कार्यों, अविद्युतीकृत क्षेत्रों में विभाग द्वारा चलायी जा रही 70/- रुपए प्रति वर्ग फीट की दर विद्युत संयोजन निर्गतन हेतु योजना के अन्तर्गत निर्गत किये गये विद्युत संयोजन एवं की गयी वर्टिकल रि स्ट्रक्चर के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए समीक्षा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।
समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जिले के निवासीगणों को बेहतर विद्युत सेवा पूर्व से स्थापित पुरानी व जर्जर लाईन/पोंलों के बदलवाने अविलम्ब आवेदनकर्ताओं को विद्युत संयोजन निर्गत करने तथा विद्युत विभाग से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। समीक्षा बैठक में डिस्ट्रिक्ट इलैक्ट्रिसिटी कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद अतुल गर्ग, सह-अध्यक्ष एवं बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, कमेटी की सदस्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, विधायक अजीत पाल सिंह त्यागी, विधायक संजीव शर्मा,सीडीओ अभिनव गोपाल, मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल, नरेश कुमार भारती आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button