जिला प्रशासन व सिविल डिफेंस द्वारा किया गया ”बाईक एवं स्कूटी तिरंगा रैली” का आयोजन



गाजियाबाद। शासनादेश के क्रम में जिला प्रशासन गाजियाबाद व सिविल डिफेंस द्वारा 02 अगस्त से 15 अगस्त के अन्तर्गत हर घर तिरंगा यात्रा के मद्देनजर ”बाईक एवं स्कूटी तिरंगा रैली” का आयोजन किया गया। सांसद अतुल गर्ग द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, अतिरिक्त सीपी आलोक प्रियदर्शी, एडीएम सिटी विकास कश्यप, एडिशनल डीपीसी सच्चिदानंद, जिला सूचना अधिकारी ोगेन्द्र प्रताप सिंह, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस ललित जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल, अनिल अग्रवाल, गुलाम नवी सहित अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में ”बाईक एवं स्कूटी तिरंगा रैली” को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल व एड.सीपी आलोक प्रियदर्शी की अगुवाई में हर घर तिरंगा यात्रा के मद्देनजर ”बाईक एवं स्कूटी तिरंगा रैली” का आयोजन किया गया। ”बाईक एवं स्कूटी तिरंगा रैली” में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभाग करते हुए सिविल डिफेंस, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया बन्धुओं सहित जनपदवासियों ने रैली को सफल बनाया। यह ”बाईक एवं स्कूटी तिरंगा रैली” कविनगर रामलीला मैदान से शुरू हुई और हापुड़ रोड से होते हुए ठाकुरद्वारा मोड पर पहुंचकर रुकी तथा वहां पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुई और घंटाघर पर पहुंच कर शहीद सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत चौधरी मोड़ से वापसी करते हुए पुराने बस अड्डे से हापुड़ रोड कलेक्ट्रेट होते हुए पुन: वापस कभी नगर रामलीला ग्राउंड पर समाप्त हुई।



