उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
जिला राईफल एसोसिएशन की बैठक में आय-व्यय पर हुई चर्चा

गाजियाबाद। जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला राईफल एसोसिएशन की बैठक महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत हुई। बैठक के दौरान जिला राईफल एसोसिएशन के बारे में जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत विवरण लिया गया, जिसमें एसोसिएशन का पंजीकरण, अंतिम बैठक, बजट, आय—व्यय, वर्तमान में चल रहे कार्य सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और जल्द ही दोबारा बैठक करने हेतु निर्णय लिया गया। बैठक में एडीएम सिटी विकास कश्यप, सिटी मजिस्ट्रेट/सचिव डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय, तेजेन्द्र पाल त्यागी उपाध्यक्ष, राजीव शर्मा संयुक्त सचिव, दलजीत सिंह सदस्य व अरविन्द चौधरी सदस्य उपस्थित रहे।



