गाजियाबाद

भाजपा सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन हुए लाभान्वित, बांटी गई ट्राई साइकिलें

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आज विकास भवन प्रांगण, कलेक्ट्रेट राजनगर में दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कांत बाजपेई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल,पूर्व महापौर आशु वर्मा, विधायक संजीव शर्मा उपस्थित रहे।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कांत बाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से आरंभ हुआ यह सेवा पखवाड़ा अभियान समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहयोग का संदेश पहुंचा रहा है। दिव्यांगजन हमारे समाज की शक्ति हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु भाजपा संकल्पित है।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर पूरे देश में चलाया जा रहा है। गाजियाबाद महानगर भाजपा ने संकल्प लिया है कि सेवा की इस श्रृंखला को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। आज प्रशासन द्वारा दिव्यांग भाइयों-बहनों को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराना इसी सेवा संकल्प का हिस्सा है। ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजन प्रसन्न दिखे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि यह सहयोग उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ी मदद है। कार्यक्रम में हुंडई के वाइस प्रेसिडेंट पुनीत आनंद, हुंडई डायरेक्टर ली, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांइड़, सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी क्षेत्रीय सुशासन संयोजक तरुण शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, राम त्यागी, बलराम रावल आदि उपस्थित रहे। ट्राइसाइकिल वितरण में हुंडई कंपनी का सहयोग रहा, जिसने सेवा पखवाड़ा अभियान को गतिशील बनाने में योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button