उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

महामाया स्टेडियम में कराया जा रहा है करोड़ों रुपए का विकास कार्य: वाईपी सिंह

गाजियाबाद। यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री वाईपी सिंह लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि गाजियाबाद स्थित महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16.02 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराये जाएंगे। इनमें स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेनिंग ट्रैक व हॉकी मैदान का ट्रैक सहित अन्य विकास कार्य कराये जायेंगे। उक्त कार्य 21 अगस्त 2026 तक पूरे किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नगर निगम गाजियाबाद द्वारा स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग से सम्बंधित 4.17 करोड़ रुपए से निबन्धन कार्यालय का निर्माण कार्य, समाज कल्याण विभाग से सम्बंधित 77.61 लाख रुपए से राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास साहिबाबाद, का मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, समाज कल्याण विभाग से सम्बंधित 61.71 लाख रुपए से राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास भौपुरा, का मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, समाज कल्याण विभाग से सम्बंधित 194.31 लाख रुपए से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय निडोरी गाजियाबाद में मरम्मत (रिनोवेशन) का कार्य, महिला कल्याण विभाग से सम्बंधित 60 लाख रुपए से मोदीनगर तहसील में वन स्टॉप सेन्टर भवन कार्य कराया जा रहा है।
यूपीसिडको अध्यक्ष वीपी सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत देश में उत्तर प्रदेश नंबर वन है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पिछले 8 साल में महाराष्ट्र के बाद देश में दूसरे नंबर का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि जब से योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कमान संभाली है तब से मंदिरों का नवीनीकरण होना शुरू हुआ है। इनमें मुख्य अयोध्या में राम मंदिर, वाराणसी में काशीनाथ विश्व मंदिर, बागपत में पुरातन महादेव मंदिर का सुदृढ़ीकरण/जीणोद्धार/नवीनीकरण कराया जा रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पुरानी सनातन संस्कृति को धरोहर को संभाल कर रखने सहित सुरक्षित करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी—योगी के शीर्ष नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के हर क्षेत्र में बुलन्दियों को छुआ है जिसमें रेल, मेट्रो, रेपिड, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, अर्थव्यवस्था, सड़कों का विस्तार व चौड़ीकरण, अपराध मुक्ति, विकास के क्षेत्र में मंदिरों, पर्यटनस्थलों सहित अन्य का नवीनीकरण सहित अन्य क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराया है। प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अजीत तोमर, अधीक्षण अभियंता पीके श्रीवास्तव , अधिशासी अभियंता महेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button