उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्लाइडर
पुलिस उपायुक्त नगर जोन ने किया कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण

गाजियाबाद। पुलिस उपायुक्त नगर जोन धवल जायसवाल द्वारा कांवड़ यात्रा के सुचारू संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के के मददेनजर मेरठ तिराहा स्थित कांवड़ कण्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर एवं सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम उपस्थित रहे।



