उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
कोरी समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से, सीएम तक मामला पहुंचाने का मिला आश्वासन

गाजियाबाद। कोरी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल साहिबाबाद विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से मिला और उनसे कोरी समाज की तीन मूल समस्याओं पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह कोरी समाज की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद करेंगे। उनकी आवाज को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक मांग पत्र के जरिए प्रेषित करने की भी बात कही। इस अवसर पर लेखराज माहौर, सुरेश कोरी, चंपा माहौर, धनपाल सिंह कोरी और राकेश कोरी मौजूद रहे।



