लेटेस्टशहर

जीपीए के नि:शुल्क बुक एक्सचेंज मेले में उमड़ी अभिभावकों की भीड़

  • उद्धान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार ने किया बुक एक्सचेंज मेले का उद्घाटन
    गाजियाबाद। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन अभिभावकों के हितों की रक्षा एवम पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बिना रुके, बिना थके निरन्तर प्रयासरत है। विजयनगर स्थित सेक्टर-9 के रामलीला मैदान में लगाए जा रहे प्रथम चरण के दो दिवसीय किताब कॉपी , ड्रेस एक्सचेंज मेले का शुभारंभ उद्धान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में आये अभिभावकों को अपने हाथों से कॉपी, किताब एक्सचेंज कराकर बुक एक्सचेंज मेले का उद्घाटन किया। सुबह 9 बजे से ही बुक एक्सचेंज मेले में जबरदस्त उत्साह के साथ एक दूसरे से किताब कॉपी एक्सचेंज करने के लिए भीड़ लगनी शरू हो गई और दोपहर एक बजे तक लगभग 300 अभिभावकों की किताब कॉपी एक्सचेंज कर दी गई। शहर के सीबीएसई / आईसीएसई / यूपी बोर्ड में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बुक एक्सचेंज मेले के प्रथम दिन आपस में किताब कॉपी एक्सचेंज करके भरपूर लाभ उठाया। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा लगातार छठे वर्ष लगाए जा रहे इस नि:शुल्क बुक एक्सचेंज मेले को पूरे भारत वर्ष से प्रशंसा मिल रही है। देश में सामाजिक संगठन एनजीओ और अभिभावक संघों ने अपने-अपने क्षेत्रों और राज्यों में गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की तर्ज पर अपने यहां बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन शुरू करना प्रारंभ कर दिया है, साथ ही कुछ निजी स्कूलों ने भी जीपीए की इस अनूठी पहल का अनुसरण कर अपने स्कूल परिसर में बुक एक्सचेंज मेला लगाना प्रारम्भ कर दिया है जिससे जीपीए की शिक्षा में बदलाव की मुहिम को बल मिलता दिखाई पड़ रहा है। इस मुहिम से जहां किताब कॉपी के नाम पर निजी स्कूलों द्वारा प्रत्येक वर्ष की जा रही लूट पर रोक लग रही है और अभिभावको को हजारों रुपये बचाकर बड़ी आर्थिक राहत मिल रही है वहीं दूसरी तरफ किताब कॉपी प्रिंटिंग के नाम पर देश के लाखों पेड़ों को कटने से भी बचाया जा रहा है और पर्यावरण को स्वस्छ बनाने में भी मदद मिल रही है। इस बार जीपीए का लक्ष्य इस मुहिम के माध्य्म से कम से कम पचास हजार से ज्यादा अभिभावकों को एक दूसरे से किताब कॉपी, ड्रैस एक्सचेंज कराने का लक्ष्य है जिसको सफल करने के लिए गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की पूरी टीम प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button