उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

सरदार एसपी सिंह की नकवी से शिष्टाचार मुलाकात

दिल्ली/ गाजियाबाद। भाजपा महानगर के पूर्व संयोजक व पूर्व यूपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार एस पी सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व कुशल संगठनकर्ता मुख्तार अब्बास नकवी से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की और देश व प्रदेश की सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। इस अवसर पर श्री सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर श्री नकवी का अभिनंदन भी किया। श्री सिंह ने बताया कि मीडिया में सदैव चर्चा में रहने वाले नकवी साहब सहज, सरल और भावुक इंसान हैं और उनके साथ कार्य करते हुए काफी कुछ सीखने का मौका मिला। अभी भी समय समय पर उनका मार्गदर्शन मिलता रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button