ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को कांग्रेसियों ने दी श्री श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। रविवार को ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में शहीद हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी विपिन को जिला युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में शहीद हुए वाले स्थान पर जाकर मोमबत्ती जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद पुलिसकर्मी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी ने कहा कि विपिन जैसे कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी समाज के लिए प्रेरणा हैं। आसिफ सैफी ने सरकार से मांग की कि शहीद हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मी के परिजनों को समुचित आर्थिक सहायता एवं सम्मानजनक सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सके। इस मौके पर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस इमरान मलिक, जिला उपाध्यक्ष उज्जवल गर्ग, मोईन, साहिल ठाकुर, समीर, राहुल, राजेश कुमार, संजय सिंह, मनोज, राकेश कुमार, आदिल, रोहन, आरिफ, रहीसुदीन, सोनू, दीपक, नौशाद सैफी, दानिश सैफी, समीर सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।



