पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

गाजियाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यकाल को याद किया। जिला कांग्रेस कमेटी के सेंट्रल मार्केट पुराना बस अड्डा गाजियाबाद स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उनको नमन किया गया। कमलपति त्रिपाठी 4 अप्रैल 1971 से 12 जून, 1973 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 1973 से 1978, 1978 से 1980 और 1985 से 1986 में वे राज्यसभा के सदस्य थे। वर्ष 1980 1984 तक वे लोक सभा के सदस्य थे। वे 1975 से 1977 के बीच केन्द्रीय रेलवे मंत्री थे। जयंती कार्यक्रम के बाद मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल, बूथ, ब्लॉक अध्यक्षों से वार्ता की गई उनकी गठित की गई कमेटियों के बारे में संक्षिप्त वार्ता हुई आ रही समस्याओं से जिला अध्यक्ष को अवगत कराया गया। कई लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, सतीश त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, राजकुमार पंडित, पूर्व पार्षद सुनील चौधरी, अनवर कुरैशी, अनीस अहमद, पंडित सुरेंद्र शर्मा, आसिफ सैफी, अश्वनी त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, सुशील शर्मा, लज्जा यादव, कार्तिकेय कौशिक, चतरे जाटव, पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन पाल, राजकुमार शर्मा, सौरभ त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, डॉ. बाबूराम आर्य, नईमुद्दीन खान, मोइनुद्दीन खान, रियाज अहमद, सुनील शर्मा, रिजवान मलिक, सविता गौतम, सविता जायसवाल, रूबी मलिक, अलीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।



