राज्यलेटेस्ट

कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से: सचिन पायलट

गाजियाबाद। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गुरुवार को कांग्रेस के शहर सीट से उम्मीदवार सुशांत गोयल के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे। इससे पूर्व उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि सुशांत गोयल के पिता स्वर्गीय सुरेन्द्र प्रकाश गोयल बेहद विनम्र व्यक्तित्व के धनी थे। वे आजीवन कांग्रेस में रहे। कांग्रेस पार्टी उनके योगदान को कभी भुला नहीं पाएगी। कांग्रेस ने उनके पुत्र सुशांत गोयल को चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि शहर सीट पर कांग्रेस का सीधा मुकाबला भाजपा से है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकारों ने देश के नौजवानों के लिए कुछ नहीं किया है। आज हर वर्ग पीड़ित है। उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार ने हर तरह से लोगों का शोषण किया है। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसान एक साल तक दिल्ली के बॉर्डरों पर आंदोलन करते रहे लेकिन भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। किसानों को धरना देने पर मजबूर किया गया। किसानों पर लाठियां बरसाई गर्इं और उनके रास्तों में कील कांटे बिछाए गए। आंदोलन के चलते सात सौ किसानों ने दम तोड़ दिया लेकिन भाजपा सरकार ने मरने वाले किसानों के बारे में एक शब्द तक नहीं कहा। मध्यम वर्ग को हर तरह से परेशान करने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग बदलाव का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून के दायरे से बाहर जाकर अनेकों काम किए हैं। उत्तर प्रदेश में बुल्डोजर राज चला है, तानाशाही चली है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और सड़क आदि के बारे में फेल होने के बाद सीएम योगी उसी धरा पर आ गए जिसके लिए वे प्रसिद्ध हैं, यानी अस्सी बनाम बीस। मस्जिद, धर्म, लव जिहाद, जातिवाद आदि बातों से लोग परेशान हो चुके हैं। प्रदेश के लोग विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के विधायक एवं मंत्री पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी यही हाल है। गृहमंत्री अमित शाह किसानों को बुलाकर बात कर रहे हैं, इससे जाहिर है कि भाजपा डरी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button