पुलिस कमिश्नर से मिले कांग्रेसी, कार्यकर्ता को हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता से जान को खतरा, दी जाए सुरक्षा

गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव व वार्ड 64 से पार्टी के पार्षद प्रत्याशी रहे अकबर चौधरी को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र भी दिया गया है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने बताया कि अकबर चौधरी को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता से जान का खतरा है, जो उनसे राजनीतिक रंजिश रखता है और पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है, जिसकी रिपोर्ट थाना टीला मोड में दर्ज है, मगर अभी तक किसी भी आरोपी को जेल नहीं भेजा गया है। पार्टी ने पुलिस कमिश्नर से अकबर चौधरी को सुरक्षा उपलब्ध कराने व आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, अश्वनी त्यागी, सूर्यकांत, आशुतोष गुप्ता, मीडिया प्रभारी एडवोकेट चंद्रपाल, अकबर चौधरी, नसीम खान आदि कांग्रेसी मौजूद थे।