राज्यलेटेस्टस्लाइडर

भूपेन्द्र सिंह चौधरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोनीत होने पर दी बधाई

गाजियाबाद। भाजपा के पशिचम क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष व कुशल संगठनकर्ता व प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष मनोनीत होने पर भाजपा के पूर्व महानगर संयोजक व पूर्व क्षेत्रीय प्रवक्ता सरदार एसपी सिंह ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर एसपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भूपेन्द्र सिंह ने सदैव कार्यकर्ताओं के बीच रहकर राजनीति करते हुए अपनी पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में उन्हें भी पार्टी का कार्य करने का अवसर मिला था। आने वाले नगर निगम के व 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भारी बहुमत से विजयी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button