गाजियाबाद

हज हाउस में अवैध तरीके से विवाह-समारोह कराने की डीएम से शिकायत

  • विवाह-समारोह के नाम पर कौन धन उगाही कर रहा था, डीएम को बताया पूरा सच
  • कांग्रेस नेता नसीम खान के नेतृत्व में लोगों ने दिया शिकायत पत्र
    गाजियाबाद। विवादों में एवं चर्चित रहा हज हाउस एक बार फिर चर्चाओं और आरोपों के घेरे में आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीम खान के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि हज हाउस में विवाह-समारोह आयोजित कराए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।
    प्रार्थना पत्र में स्पष्ट किया गया कि हज हाउस एक धार्मिक स्थल है, लेकिन वहाँ पर विवाह बुकिंग के नाम पर अनुचित गतिविधियाँ हो रही हैं। विवाह समारोहों के दौरान शराब एवं मदिरा का सेवन किया जाता है, जिससे धार्मिक वातावरण दूषित होता है और हज हाउस की गरिमा को ठेस पहुँचती है।
    जिलाधिकारी गाजियाबाद ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया और तत्काल एडीएम सिटी को जांच के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच उपरांत दोषी व्यक्तियों एवं संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हज हाउस जैसे धार्मिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियाँ अस्वीकार्य हैं। जिले का प्रशासन इस विषय पर गंभीर है और किसी भी प्रकार की अवैधता को बर्दाश्त नहीं करेगा। नसीम खान ने अपने प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पिछले 3 साल से आला हजरत तक हाउस में विवाह के लिए की जा रही बुकिंग के लिए कोई हाजी रहीमुद्दीन 30 से 35000 रुपए वसूल रहा था और उसके एवज में कोई भी सरकारी या कच्ची रसीद नहीं दे रहा था इससे प्रतीत होता है कि सरकारी भवन के अंदर रसीद का न मिलाना निचले स्तर के अधिकारों से मिलकर बड़ा गबन किया जा रहा है, इसकी भी शिकायत जिलाधिकारी से की गई।
    शिकायती पत्र देते हुए नसीम खान के साथ जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कपिल यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सूफी कल्लू कुरैशी, सामाजिक कार्यकर्ता याकूब अली, एहसान अली , गाजियाबाद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा गौतम, मुरादनगर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंबुज शर्मा और जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आरिफ सैफी आदि मौजूद रहे।
  • डीएम ने दिए जांच के आदेश, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button