राज्यलेटेस्ट

नोएडा की उपश्रमायुक्त की शिकायत श्रम मंत्री एवं प्रमुख सचिव से की

गाजियाबाद। ला आफ लेबर एडवाइजर एसोसिएशन (एलएलएए) यूपी के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने नोएडा की उपश्रमायुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच कराने एवं नोएडा से हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गत दिनों पत्र भेजा था। अब उन्होंने इस मामले को लेकर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर व श्रम एवं सेवायोजन के प्रमुख सचिव सुरेश चन्द्रा से शिकायत की है। सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि नोएडा की उपश्रमायुक्त के खिलाफ जांच के बाद कार्यवाही को लेकर श्रम मंत्री एवं प्रमुख सचिव ने भरोसा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button