उत्तर प्रदेशगाजियाबादस्लाइडर

राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को इनाम देने की घोषणा करने वाले आरोपी पर एफआईआर के लिए दी तहरीर

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करने वाले एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानेके लिए कविनगर थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष को तहरीर दी। भाकियू नेताओं ने कहा कि इस तरह की सोच न सिर्फ हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को चोट पहुंचाती है, बल्कि समाज में जहर घोलने का काम करती है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन और सरकार से ऐसे उग्र और असंवैधानिक कृत्य करने वाले पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button